संदेश

रात में ड्यूटी करने वाले देश के 35 प्रतिशत डॉक्टर सुरक्षित नहीं,

चित्र
  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या को लेकर आईएमए ने 3885 डॉक्टरों पर सर्वे किया है। सर्वे में देखा गया देश के 35.5% डॉक्टर नाइट शिफ्ट में असुरक्षित या बहुत असुरक्षित महसूस करते हैं। इनमें महिला डॉक्टरों की संख्या ज्यादा है। वहीं 45% डॉक्टरों ने सर्वे में बताया कि उनके यहां नाइट ड्यूटी के लिए अलग ड्यूटी रूम नहीं है। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या को लेकर जारी जनाक्रोश के बीच आईएमए के सर्वे में चिंताजनक बात सामने आई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का अध्ययन बताता है कि एक तिहाई (35.5%) डॉक्टर नाइट शिफ्ट में 'असुरक्षित या बहुत असुरक्षित' महसूस करते हैं। इनमें महिला डॉक्टरों की संख्या ज्यादा है। कुछ डॉक्टरों ने बताया कि वे सुरक्षा के लिए चाकू और पेपर स्प्रे रखती हैं। आईएमए के इस ऑनलाइन सर्वे में 22 राज्यों के 3,885 डॉक्टर शामिल हुए, जिनमें 63% महिला डॉक्टर हैं। इनमें शामिल 85% युवा डॉक्टरों में डर ज्यादा दिखा। 20-30 साल के डॉक्टरों में असुरक्षा की भावना ज्यादा है,इसमें ज्यादातर ट्रेनी या पीजी ट्रेनी हैं।

UPS ने सुलझाया पेंशन का सवाल

चित्र
 मोदी सरकार ने हाल ही में रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने पिछले हफ्ते ही यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी  बहुमत से थोड़ी कम सीटें जीतकर तीसरी बार सत्ता में आई मोदी सरकार कई चौंकाने वाले फैसले ले चुकी है. इन्हीं फैसलों में से एक है नई पेंशन योजना का ऐलान.मोदी सरकार ने पिछले हफ्ते ही एक नई पेंशन योजना को मंजूरी दी है, जिसे 'यूनिफाइड पेंशन स्कीम' या 'UPS' नाम दिया गया है. सरकार ने ये ऐलान ऐसे वक्त किया ह...  जब लंबे समय से कर्मचारी संगठन और विपक्षी पार्टियां पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को लागू करने की मांग कर रही हैं. रिटायर होने पर फिलहाल नेशनल पेंशन स्कीम 

यूट्यूबर्स के लिए गुड न्यूज, अब लाखों रुपये देगी योगी सरकार; जानिए किसे कितना मिलेगा

चित्र
  यूट्यूबर्स के लिए गुड न्यूज, अब लाखों रुपये देगी योगी सरकार; जानिए किसे कितना मिलेगा आपको बताते हैं कि आप भी कैसे हर महीने लाखों में पैसा कमा सकते हैं. अगर आप प्रभावी इंफ्लूएंसर्स या एजेंसियां हैं तो आपको पहले खुद को सरकार द्वारा पंजीकृत कराना होगा. सरकारी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स/एजेंसियों को सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा. योगी सरकार अपनी जनकल्याणकारी, लाभकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी अब सोशल मीडिया के जरिए भी जनता तक पहुंचाना चाहती है. इसके लिए ये नई नीति लायी गई है. योगी सरकार की नई नीति के तहत अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित कंटेंट, वीडियो, ट्वीट, पोस्ट और रील को शेयर करने पर पैसे कमाए जा सकते हैं.

आरोपी संजय रॉय ने पीड़िता को क्यों मारा? कोलकाता रेप-मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा

चित्र
  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय ने पूछताछ में बताया कि उसने सेमिनार हॉल में जाते ही पीड़िता के साथ रेप करने की कोशिश की थी. उस वक्त पीड़िता गहरी नींद में थी. पीड़िता ने बचाव की कोशिश की और इस दौरान उसे को हल्की चोटें भी आई. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रेप करने के दौरान उसने पीड़िता की इसलिए हत्या की क्योंकि वो शोर मचाने की कोशिश कर रही थी. जोर से दबाया था गला संजय रॉय ने उसका जोर से गला दबाया और जब तक दबाकर रखा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया. सजंय रॉय बाक्सिंग का अच्छा खिलाड़ी था. इसलिए पीड़िता उसके हाथों से खुद को बचा नहीं पाई. सजंय रॉय ने अपने मेडिकल के दौरान भी इस बात का खुलासा किया था. 10 दिन बाद हुई थी गिरफ्तारी कोलकाता पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के सेमीनार हॉल में 31 वर्षीय प्रशिक्षु चिकित्सक का शव मिलने के एक दिन बाद 10 अगस्त को रॉय को गिरफ्तार किया था. सीसीटीवी फुटेज और चिकित्सक के शव के पास एक ब्लूटुथ उपकरण मिलने के बाद रॉय की गिरफ्तारी की गयी थी. जिसे कॉलेज के सेमीनार हॉल में प्रवेश करते हुए क...

हावड़ा-मुंबई मेल हादसे के बाद कई ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला

Jharkhand train accident  बड़ाबंबो में मंगलवार को हुए रेल हादसे के बाद रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चक्रधरपुर डिवीजन में हावड़ा-मुंबई मेल (12810) के पटरी से उतरने से कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट या डायवर्ट कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने हादसे (Jamshedpur train accident) के बाद प्रभावित रेल सेवाओं की जानकारी देते हुए एक अधिसूचना जारी की है। रद्द की गईं ट्रेनें हावड़ा-टिटलागढ़-केबजोर इस्पात एक्सप्रेस (22861) खड़गपुर-झाझा-धनेश्वर (08015/18019) हावड़ा-बरौनी-हावड़ा जन शताब्दी (12021/12022) शॉर्ट टर्मिनेट की गईं ट्रेनें बरौनी-टाटा (18114) राउरकेला में एर्नाकुलम-टाटा (18190) चक्रधरपुर में हावड़ा-चक्रधरपुर (18011) आदित्यपुर में डायवर्ट की गईं ट्रेनें हावड़ा-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस दुरंतो (12262): खड़गपुर-भुवनेश्वर मार्ग से हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस (12130): सिनी-खंडवा-प्रयागराज-इटावा-नई दिल्ली-रोहतक मार्ग से हावड़ा-जमालपुर (18005): चंदनपुर-मुरी-इटावा-रोहतक मार्ग से हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल (12834): चंदनपुर-प्रयागराज-इटावा-रोहतक मार्ग से पुरी-यिनरक (18477): चंदनपुर-ब...

अब 3.75 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं

चित्र
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 23 जुलाई को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश कर रहीं हैं। इस बजट से आम जनता से लेकर उद्योग जगत को बड़ी उम्मीदें हैं। इस बजट में सरकार का फोकस महिलाओं,युवाओं पर रहा है। वहीं, बिहार और आंध्र प्रदेश के विकास पर मोदी सरकार का खास ध्यान रहा है। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव किए हैं।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यटन हमेशा से हमारी सभ्यता का हिस्सा रहा है। भारत को वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करने के हमारे प्रयासों से रोजगार के अवसर पैदा होंगे और अन्य क्षेत्रों में भी अवसर खुलेंगे। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि मैं प्रस्ताव करती हूं कि गया में विष्णुपथ मंदिर और बोधगया में महाबोधि मंदिर का आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है। हम उन्हें विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए सफल काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर वहां कॉरिडोर विकसित करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में राजगीर और नालंदा के लिए एक व्यापक विकास पहल की जाएगी। हम ओडिशा में पर्यटन को बढ़ावा देंगे, जिसमें प्राकृतिक सुंदरता, मंदिर, शिल्पकला, प्राकृतिक परिदृश्...

संविदा कर्मियों के लिए आ गई खुशखबरी

चित्र
  कोविड महामारी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में संविदा पर भर्ती किए गए 2,200 कर्मचारियों को नहीं निकाला जाएगा। उन्हें एनएचएम, उत्तर प्रदेश के दूसरे स्वास्थ्य कार्यक्रमों में समायोजित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को एनएचएम की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए। ऐसे में अब इन संविदा कर्मियों को बड़ी राहत मिल गई है। वह यथावत कार्य करते रहेंगे। सोमवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में पहुंचे संविदा कर्मचारी समायोजित किए जाने की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सरकारी आवास पहुंच गए थे। भारी संख्या में मौजूद कर्मचारियों को पुलिस ने किसी तरह मशक्कत कर गेट पर रोका।  उप मुख्यमंत्री आवास से बाहर आए और उन्होंने उनकी मांग को सुना। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के समय कुल 7,200 संविदा कर्मचारियों को भर्ती किया गया था और जरूरत के अनुसार 5,500 कर्मियों को एनएचएम के दूसरे कार्यक्रमों में समायोजित किया गया है। बाकी बचे कर्मचारियों को भी समायोजित किया जाएगा। किसी भी कर्मचारी को नौकरी से बाहर नहीं निकाला जाएगा। सरकार पू...