टीम इंडिया के 25वें हेड कोच बने गौतम गंभीर, जानें अब तक किस-किस दिग्‍गज ने बढ़ाई इस पद की शोभा

 


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया। गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। वह जुलाई के अंत में शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया से जुड़ेंगे और उनका कार्यकाल वनडे विश्‍व कप 2027 तक रहेगा। पहले भारतीय टीम के साथ कोच नहीं मैनेजर हुआ करते थे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया। गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। वह जुलाई के अंत में शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया से जुड़ेंगे और उनका कार्यकाल वनडे विश्‍व कप 2027 तक रहेगा। BCCI सचिव जय शाह ने एक्‍स पर इस बात की जानकारी दी। गंभीर भारतीय मेंस टीम के 25वें हेड कोच होंगे। इससे पहले 24 दिग्‍गज इस पद की शोभा बढ़ा चुके हैं। इनमें ज्‍यादातर भारतीय तो कुछ विदेश कोच भी शामिल हैं।



पहले भारतीय टीम के साथ कोच नहीं मैनेजर हुआ करते थे। 1983 में जब कपिल देव की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने विश्‍व कप जीता था पीआर मान सिंह टीम के मैनेजर थे। महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया ने 2007 में टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान लालचंद राजपूत भारतीय टीम के कोच थे। इसके बाद 2011 में भारतीय टीम ने वनडे विश्‍व कप की ट्रॉफी उठाई थी। इस दौरान गैरी कर्स्टन टीम के कोच थे।


कोचकार्यकालदेश
1केकी तारापोर1971भारत
2हेमू अधिकारी1971-74भारत
3गुलाबराय रामचंद1975भारत
4दत्ता गायकवाड1978भारत
5सलीम दुर्रानी1980-81

भारत

6अशोक मांकड़1982भारत
7पीआर मान सिंह1983-87भारत
8चंदू बोर्डे1988भारत
9बिशन सिंह बेदी1990-91भारत
10अब्बास अली बेग1991-92भारत
11अजित वाडेकर1992-96भारत
12संदीप पाटिल1996

भारत

13मदन लाल1996-97भारत
14अंशुमन गायकवाड़1997-99भारत
15कपिल देव1999-2000भारत
16जॉन राइट2000-05न्यूजीलैंड
17ग्रेग चैपल2005-07ऑस्ट्रेलिया
18रवि शास्त्री (अंतरिम)2007भारत
19लालचंद राजपूत2007-08भारत
20गैरी कर्स्टन2008-11दक्षिण अफ्रीका
21डंकन फ्लेचर2011-15ज़िम्बाब्वे
18रवि शास्त्री (टीम निदेशक)2014-16भारत
22संजय बांगर (अंतरिम)2016भारत
23अनिल कुंबले2016-17भारत
22संजय बांगर (अंतरिम)2017भारत
18रवि शास्त्री2017-21भारत
24राहुल द्रविड़2021-2024भारत

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगले पांच दिनों तक राहत नहीं गुजरात में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश और जलजमाव अगले पांच दिनों तक राहत नहीं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन होगा रोहित और कोहली का रिप्लेसमेंट

IND vs SA LIVE Score, T20 World Cup 2024 Final: सूर्यकुमार यादव भी लौटे पवेलियन, भारत ने 34 पर गंवाया तीसरा विकेट