जब तक ठाकरे CM नहीं बन जाते, मन को शांति नहीं मिलेगी

 


मुंबई। उत्तराखंड में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को उद्धव ठाकरे से उनके आवास मातोश्री पर मुलाकात की। वह ठाकरे के घर एक पूजा समारोह में आए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और कहा कि उद्धव ठाकरे विश्वासघात के शिकार हुए हैं। मैं इस बात से काफी दुखी हूं। मेरे साथ अन्य लोग भी काफी दुखी हैं और जनता का यह दुख तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन जाते हैं।


 अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि मैंने आज शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के अनुरोध पर उनसे उनके बांद्रा स्थित आवास पर मुलाकात की। शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे विश्वासघात के शिकार हैं। उद्धव ठाकरे के साथ जो विश्वासघात हुआ है, इससे मैं ही नहीं कई अन्य लोग भी दुखी हैं।


कराचार्य ने कहा कि जब तक वे दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन जाते, लोगों का दर्द कम नहीं होगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि उन्होंने (उद्धव) कहा कि वह हमारे आशीर्वाद के अनुसार जो भी आवश्यक होगा, करेंगे।


अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि विश्वासघात सबसे बड़ा पाप है। जो विश्वासघात करता है, वह हिंदू नहीं हो सकता। जो विश्वासघात को सहन करता है, वह हिंदू है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगले पांच दिनों तक राहत नहीं गुजरात में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश और जलजमाव अगले पांच दिनों तक राहत नहीं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन होगा रोहित और कोहली का रिप्लेसमेंट

IND vs SA LIVE Score, T20 World Cup 2024 Final: सूर्यकुमार यादव भी लौटे पवेलियन, भारत ने 34 पर गंवाया तीसरा विकेट