पचुनावों में 'INDI' गठबंधन की बल्ले-बल्ले, 13 में से 5 सीटों पर कांग्रेस आगे
जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आएंगे। बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हाल ही में ये मतदान हुआ था।
मतगणना शुरू हो गई है। पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव को मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम मान ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। वहीं, हिमाचल में सीएम सुक्खू की पत्नी मैदान में उतरीं, यहां सीएम की साख का सवाल है।
हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर नतीजें आ गए हैं। देहरा सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर जीत गई हैं। हमीरपुर सीट पर भाजपा के आशीष शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा को हराया है। नालागढ़ सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा के केएल ठाकुर को हरा दिया है।
रुपौली में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 1036 वोट से आगे हैं। विधानसभा उप चुनाव की मतगणना के 7वें राउंड तक जदयू के कलाधर मण्डल को 36101 मत मिले हैं
किसको कितने वोटः
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें