हरियाणा में AAP और कांग्रेस में नहीं बनी बात?
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election) के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी लेकिन सूत्रों की मानें तो आप और कांग्रेस का गठबंधन बनने से पहले ही टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है। कांग्रेस और भाजपा के कई नाराज नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में जो जल्द सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर विचार कर रही थी। हालांकि, सूत्रों की माने तो आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बात नहीं बन पाई है।
क्यों फंसा पेंच?
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बात नहीं बनने के पीछे दो बड़े कारण बताए जा रहे हैं। पहला ये कि आप ने कांग्रेस से सात सीटें मांगी थी, लेकिन कांग्रेस सिर्फ तीन-चार सीट देने की बात कह रही थी।
वहीं, दूसरा सबसे बड़ा कारण ये बताया जा रहा है कि कांग्रेस आप को शहरी क्षेत्रों में सीटे ऑफर कर रही थी और आप यह नहीं चाहती थी। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
आप में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस-भाजपा के कई नेता
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कई नाराज नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। रविवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के लिए आप अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
बता दें कि हरियाणा में आप ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कलायत में पार्टी के बदलाव जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला किया।
भाजपा में जारी है भागदौड़
भाजपा की टिकट लिस्ट जारी होने के बाद से पार्टी के अंदर भगदड़ मच गई है। अब तक 250 से अधिक नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं। भाजपा नाराज नेताओं को मनाने में लगी है।
टिकट नहीं मिलने से नाराज कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार कुछ नेता आप से भी संपर्क साध रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें