ड्यूटी पर आराम फरमाने वाले बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई,
सबस्टेशनों में बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ केस्को ने बड़ा एक्शन लिया है। जिन सबस्टेशनों पर कर्मचारियों के ऑनड्यूटी सोने की खबर की पुष्टि हुईं उनकी केस्को ने सेवाएं समाप्त कर दी। वहीं छह एसएसओ से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को भी केस्को से राहत मिली है। अब बिजली बिल की गड़बड़ी पर कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
कानपुर। सबस्टेशन पर आराम फरमाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ केस्को एमडीए ने कार्रवाई की है। जागरण की खबर का संज्ञान लेते हुए एमडी ने देहली सुजानपुर सबस्टेशन के अंदर सो रहे संविदा चालक की सेवाएं समाप्त कर दी है। इसके साथ ही सबस्टेशन का दरवाजा नहीं खोलने पर छह एसएसओ से स्पष्टीकरण मांगा है।
बिजली आपूर्ति के दावे व केस्को के सबस्टेशनों का हकीकत परखने के लिए 12 अगस्त को जागरण टीम ने शहर के 12 सबस्टेशनों की पड़ताल की थी। रात 11 से एक बजे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के सबस्टेशनों पर पहुंचकर टीम ने वहां का हाल देखा था। जिसमें कुछ सबस्टेशनों में दरवाजे बंद करके कर्मचारी आराम करते हुए मिले। इनमें से तीन सबस्टेशन के दरवाजे तक नहीं खुले थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें