अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी





 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंच गए हैं। यहां पर वह राष्ट्रपति बाइडन द्वारा आयोजित क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। साथ ही पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी होगी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन शनिवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) फिलाडेल्फिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। गौरतलब है कि पीएम मोदी राष्ट्रपति बाइडन द्वारा आयोजित क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यूएस पहुंचे हैं। पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

भारत से रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए अपने सहयोगियों - राष्ट्रपति बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानी और जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा के साथ शामिल होने के लिए उत्सुक हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगले पांच दिनों तक राहत नहीं गुजरात में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश और जलजमाव अगले पांच दिनों तक राहत नहीं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन होगा रोहित और कोहली का रिप्लेसमेंट

IND vs SA LIVE Score, T20 World Cup 2024 Final: सूर्यकुमार यादव भी लौटे पवेलियन, भारत ने 34 पर गंवाया तीसरा विकेट