ट्रेन पलटाने की साजिश होगी नाकाम!

 



केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को सवाई माधोपुर में स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली की जांच करने के लिए कवच-युक्त ट्रेन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में तोड़फोड़ की साजिशें रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकारों डीजीपी और गृह सचिवों के साथ बातचीत चल रही है। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

कानपुर और गुजरात समेत देशभर में ट्रेन पलटाने की साजिशों को नाकाम करने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कई राज्यों के अधिकारियों और पुलिस के साथ बातचीत की।

रेल मंत्री ने जयपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार सुरक्षा के मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेती है। ट्रेनों में तोड़फोड़ और उन्हें पलटाने की साजिश रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

How to get a job in AI

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की चांदी

पप्पू यादव ने सलमान खान को घुमाया फोन