महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश







 मुंबई में सुबह से हो रही लगातार बारिश के बाद भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। IMD ने मुंबई में बारिश के बारे में अपडेट साझा करते हुए ठाणे और शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। बुधवार शाम को मौसम बुलेटिन में IMD ने कहा कि लोग घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश (Mumbai Rains) को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुंबई में भारी बारिश के बाद दो उड़ानों को डायवर्ट किया है, जबकि कई उड़ानों के रद किया जा सकता है।

स्कूल-कॉलेज बंद

बीएमसी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में कल गुरुवार 26 सितंबर 2024 को छुट्टी घोषित कर दी गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) प्रशासन मुंबईकरों से अनुरोध करता है कि वे केवल आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगले पांच दिनों तक राहत नहीं गुजरात में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश और जलजमाव अगले पांच दिनों तक राहत नहीं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन होगा रोहित और कोहली का रिप्लेसमेंट

IND vs SA LIVE Score, T20 World Cup 2024 Final: सूर्यकुमार यादव भी लौटे पवेलियन, भारत ने 34 पर गंवाया तीसरा विकेट