संदेश

हावड़ा-मुंबई मेल हादसे के बाद कई ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला

Jharkhand train accident  बड़ाबंबो में मंगलवार को हुए रेल हादसे के बाद रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चक्रधरपुर डिवीजन में हावड़ा-मुंबई मेल (12810) के पटरी से उतरने से कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट या डायवर्ट कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने हादसे (Jamshedpur train accident) के बाद प्रभावित रेल सेवाओं की जानकारी देते हुए एक अधिसूचना जारी की है। रद्द की गईं ट्रेनें हावड़ा-टिटलागढ़-केबजोर इस्पात एक्सप्रेस (22861) खड़गपुर-झाझा-धनेश्वर (08015/18019) हावड़ा-बरौनी-हावड़ा जन शताब्दी (12021/12022) शॉर्ट टर्मिनेट की गईं ट्रेनें बरौनी-टाटा (18114) राउरकेला में एर्नाकुलम-टाटा (18190) चक्रधरपुर में हावड़ा-चक्रधरपुर (18011) आदित्यपुर में डायवर्ट की गईं ट्रेनें हावड़ा-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस दुरंतो (12262): खड़गपुर-भुवनेश्वर मार्ग से हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस (12130): सिनी-खंडवा-प्रयागराज-इटावा-नई दिल्ली-रोहतक मार्ग से हावड़ा-जमालपुर (18005): चंदनपुर-मुरी-इटावा-रोहतक मार्ग से हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल (12834): चंदनपुर-प्रयागराज-इटावा-रोहतक मार्ग से पुरी-यिनरक (18477): चंदनपुर-ब...

अब 3.75 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं

चित्र
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 23 जुलाई को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश कर रहीं हैं। इस बजट से आम जनता से लेकर उद्योग जगत को बड़ी उम्मीदें हैं। इस बजट में सरकार का फोकस महिलाओं,युवाओं पर रहा है। वहीं, बिहार और आंध्र प्रदेश के विकास पर मोदी सरकार का खास ध्यान रहा है। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव किए हैं।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यटन हमेशा से हमारी सभ्यता का हिस्सा रहा है। भारत को वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करने के हमारे प्रयासों से रोजगार के अवसर पैदा होंगे और अन्य क्षेत्रों में भी अवसर खुलेंगे। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि मैं प्रस्ताव करती हूं कि गया में विष्णुपथ मंदिर और बोधगया में महाबोधि मंदिर का आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है। हम उन्हें विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए सफल काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर वहां कॉरिडोर विकसित करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में राजगीर और नालंदा के लिए एक व्यापक विकास पहल की जाएगी। हम ओडिशा में पर्यटन को बढ़ावा देंगे, जिसमें प्राकृतिक सुंदरता, मंदिर, शिल्पकला, प्राकृतिक परिदृश्...

संविदा कर्मियों के लिए आ गई खुशखबरी

चित्र
  कोविड महामारी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में संविदा पर भर्ती किए गए 2,200 कर्मचारियों को नहीं निकाला जाएगा। उन्हें एनएचएम, उत्तर प्रदेश के दूसरे स्वास्थ्य कार्यक्रमों में समायोजित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को एनएचएम की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए। ऐसे में अब इन संविदा कर्मियों को बड़ी राहत मिल गई है। वह यथावत कार्य करते रहेंगे। सोमवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में पहुंचे संविदा कर्मचारी समायोजित किए जाने की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सरकारी आवास पहुंच गए थे। भारी संख्या में मौजूद कर्मचारियों को पुलिस ने किसी तरह मशक्कत कर गेट पर रोका।  उप मुख्यमंत्री आवास से बाहर आए और उन्होंने उनकी मांग को सुना। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के समय कुल 7,200 संविदा कर्मचारियों को भर्ती किया गया था और जरूरत के अनुसार 5,500 कर्मियों को एनएचएम के दूसरे कार्यक्रमों में समायोजित किया गया है। बाकी बचे कर्मचारियों को भी समायोजित किया जाएगा। किसी भी कर्मचारी को नौकरी से बाहर नहीं निकाला जाएगा। सरकार पू...

मंधाना और हरमनप्रीत के बीच शुरू हुई नई जंग

चित्र
  महिला एशिया कप 2024 में भारत ने यूएई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एकतरफा मुकाबले में 78 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने जहां स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा तो वहीं, यूएई की गेंदबाज ने टी20I में बड़ा मुकाम हासिल किया। दरअसल, भारतीय महिला टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। हरमनप्रीत कौर के नाम टी20I में 3415 रन हो गए हैं। वहीं, स्मृति मंधाना के नाम 3378 रन दर्ज हैं। हरमनप्रीत कौर ने मंधाना को पीछे छोड़ दिया है। एक दूसरे से आगे निकले की होड़ महिला एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 45 रन की पारी खेलने वाली स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा था। दूसरे मैच में यूएई के खिलाफ 66 रन की पारी खेल हरमनप्रीत कौर ने फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है। तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज मौजूद हैं। दूसरी तरफ यूएई की गेंदबाज धरनीधरका ने WT20I में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना डाला। वह यूएई की पहली गेंदबाज बनी जिन्होंने एक पारी में सर्वाधिक 42 रन खर्च किए। इससे पहले...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन होगा रोहित और कोहली का रिप्लेसमेंट

चित्र
  भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20I उत्तराधिकारियों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। दिनेश कार्तिक ने चार युवा खिलाड़ियों को उनका उत्तराधिकारी बताया है। कार्तिक ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चार युवा खिलाड़ी रोहित और कोहली की ही तरह भूमिका निभाएंगे। रोहित और कोहली  दोनों टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वालों खिलाड़ियों के रूप में संन्यास लिया। दोनों आने वाली पीढ़ी के लिए बड़ी जिम्मेदारी छोड़ गए हैं। हालांकि, कार्तिक को लगता है कि आने वाली पीढ़ी उनकी विरासत को आगे ले जाने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शुभमन गिल को उनके संभावित रिप्लेसमेंट के रूप में चुना। कार्तिक ने बताए चार नाम क्रिकबज से बात करते हुए कार्तिक ने कहा, सबसे पहले उन्हें (रोहित और कोहली) रिप्लेस करना बहुत मुश्किल है, लेकिन मुझे लगता है कि प्लेइंग इलेवन में इस समय चार विकल्प हैं। ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शुभमन गिल हैं। मुझे लगता है कि यशस्वी जायसवाल निश्चित रूप से टी20I क्रिकेट में प्ले...

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से थमी पूरी दुनिया

चित्र
   Microsoft Outage:  माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज-10 का इस्तेमाल करने वाले टर्मिनलों में ब्लू स्क्रीन आने की वजह से शुक्रवार को दुनिया एक तरह से ठहर सी गई। इस कारण कई देशों में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, बैंकों एवं अस्पतालों की प्रणालियां ऑफलाइन हो गईं एवं मीडिया प्रतिष्ठानों का कामकाज रुक गया। इस आउटेज की वजह से दुनियाभर की कंपनियां और सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। भारत में दिखा व्यापक असर भारत के जनजीवन पर भी इसका व्यापक असर हुआ। इसकी वजह से जहां दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु समेत कई शहरों में 200 से ज्यादा उड़ान सेवाओं के बाधित होने से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, शेयर बाजार से जुड़ी ब्रोकर एजेंसियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से शेयर कारोबार को लेकर दिक्कतें पैदा हुईं। भारत के बैंकिंग व वित्तीय सेक्टर पर कोई बड़ा असर नहीं देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी, होंडा व कुछ दूसरी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी कहा कि उनका कामकाज प्रभावित हुआ है। अच्छी बात यह रही कि अमेरिका व पश्चिमी देशों के बैंकिंग सेक्टर की तरह भारत के बैंकिंग व ...

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का क्यों हुआ तलाक?

चित्र
  हार्दिक पांड्या और नताशा स्‍टेनकोविक के बीच तलाक की चल रही खबरों पर अब पूर्ण विराम लग गया। हार्दिक और नताशा ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर तलाक की पुष्टि की। भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या  (Hardik Pandya)  और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक  (Natasa Stankovic)  आपसी सहमति से अलग हो गए हैं। आईपीएल 2024 से ही दोनों के बीच अनबन चल रही थी। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी नताशा को जीत के जश्न से दूर देखा गया था। अनंत अंबानी की शादी में भी हार्दिक को अकेले ही देखा गया था। अब दोनों ने ही तलाक की पुष्टि की है। श्रीलंका दौरे के गुरुवार को भारतीय टीम की घोषणा की। रोहित के टी20 अंतरराष्ट्रीय किक्रेट से संंन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को नया कप्तान बनाया गया है। हार्दिक पांड्या भी कप्तानी की रेस में थे,लेकिन उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया। यही नहीं, हार्दिक से उपकप्तानी भी छिन गई है। वनडे और टी20 में शुभमन गिल को नया उपकप्तान बनाया गया है।