सैनिक स्कूल में निकली टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती
सैनिक स्कूल में नौकरी करने का मन है तो ये खबर है तो, गोलपारा (असम) ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। जो भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं, वे 22 जुलाई से पहले आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान पीजीटी मैथ, टीजीटी अंग्रेजी, सोशल साइंस, कंप्यूटर टीचर ट्रेनर, क्राफ्ट एंड वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर, बैंड मास्टर, लैब असिस्टेंट, पीटीआई कम मैट्रन (महिला), एलडीसी, मैट्रन, वार्ड बॉय, हॉर्स राइडिंग इंस्ट्रक्टर और मेस मैनेजर के पद के लिए 13 खाली पदों की भर्ती के लिए किया जा रहा है। उम्मीदवार नीचे योग्यता, आवेदन कैसे करें और अन्य संबंधित जानकारी देख सकते हैं। एलिजिबिलिटी क्राइट्ररिया क्वालिफिकेशन: पीजीटी (मैथ): विषय में मास्टर डिग्री और शिक्षा में डिग्री, ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट डिग्री में 50% अंक। या क्षेत्रीय शिक्षा महाविद्यालय, एनसीईआरटी से विषय में एमएससी एड; ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट डिग्री में 50% अंक। टीजीटी (अंग्रेजी): विषय में ग्रेजुएट या क्षेत्रीय शिक्षा महाविद्यालय से अंग्रेजी के साथ 4 वर्षीय बीए एड। टीजीटी (सामाजिक विज्ञान): इत...