संदेश

भारतीय टीम को लगा पहला झटका

चित्र
  भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत मन माफिक नहीं की थी। उसे पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब दूसरे मैच में भारत के सामने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान है। इस मैच में टीम इंडिया पिछले मैच की हार भूलकर उतरेगी और जीत का खाता खोलना चाहेगी। भारत के लिए ये मैच इसलिए भी अहम है क्योंकि अगर उसे पाकिस्तान से हार मिलती है तो टीम इंडिया का सेमीफाइनल में जाने के अभियान को बड़ा झटका लग सकता है। इसलिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाल टीम को हर हाल में ये मैच जीतना होगा 18 रन के स्कोर पर भारतीय महिला टीम को स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा। मंधाना 7 रन बनाकर आउट हुईं। पांच ओवर के बाद भारतीय महिला टीम का स्कोर 22/1 रन रहा।

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की चांदी

चित्र
  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को 11.72 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बोनस का भुगतान रेलवे के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में काम करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को प्रेरित करने हेतु एक प्रोत्साहन के रूप में कार्य करता है। दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान किया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में रेल कर्मियों को 78 दिन का बोनस देने की घोषणा की गई है। रेलवे कर्मचारियों को बोनस का भुगतान दशहरा और दिवाली पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाएगा। कैबिनेट के इस फैसले के बाद करीब 12 लाख रेलवे कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। रेलवे कर्मचारियों को तोहफा रेलवे कर्मचारियों को आने वाले त्योहारों के पहले 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। इसपर कुल दो हजार 28 करोड़ रुपये खर्च होंगा। इसका फायदा 11 लाख 72 हजार 240 कर्मचारियों को मिलेगा। केंद्र सरकार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक ...

गोविंदा के पैर में गोली लगी, रिवॉल्वर रखते वक्त मिसफायर

चित्र
  बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (60) पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें खुद की रिवॉल्वर से गोली लगी। वो रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी गोली चल गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है। ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल दी गई है। एक्टर फिलहाल खतरे से बाहर हैं। DCP दीक्षित गेडाम ने दैनिक भास्कर को बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय गोविंदा घर में अकेले थे। उनके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है। रिवॉल्वर से गलती से गोली चली, जो उनके पैर पर लगी। इस मामले से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं है। भास्कर के करीबी सूत्रों के अनुसार, मुंबई पुलिस ने घटना के बाद गोविंदा की रिवॉल्वर जब्त कर ली है। दोपहर में मुंबई पुलिस उनके घर पर जांच के लिए पहुंची है। गोविंदा खतरे से बाहर जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से उनके पैर से काफी खून बह गया था। इलाज के लिए अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हॉस्पिटल से जुड़े सुत्रों के अनुसार, शुरुआती इलाज के बाद अब गोविंदा खतरे से बाहर हैं। उनकी बेटी टीना (नर्मदा) फिलहाल अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं। जबकि हादसे ...

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश

चित्र
  मुंबई में सुबह से हो रही लगातार बारिश के बाद भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। IMD ने मुंबई में बारिश के बारे में अपडेट साझा करते हुए ठाणे और शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। बुधवार शाम को मौसम बुलेटिन में IMD ने कहा कि लोग घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश (Mumbai Rains) को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुंबई में भारी बारिश के बाद दो उड़ानों को डायवर्ट किया है, जबकि कई उड़ानों के रद किया जा सकता है। स्कूल-कॉलेज बंद बीएमसी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में कल गुरुवार 26 सितंबर 2024 को छुट्टी घोषित कर दी गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) प्रशासन मुंबईकरों से अनुरोध करता है कि वे केवल आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।

ट्रेन पलटाने की साजिश होगी नाकाम!

चित्र
  केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को सवाई माधोपुर में स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली की जांच करने के लिए कवच-युक्त ट्रेन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में तोड़फोड़ की साजिशें रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकारों डीजीपी और गृह सचिवों के साथ बातचीत चल रही है। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कानपुर और गुजरात समेत देशभर में ट्रेन पलटाने की साजिशों को नाकाम करने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कई राज्यों के अधिकारियों और पुलिस के साथ बातचीत की। रेल मंत्री ने जयपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार सुरक्षा के मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेती है। ट्रेनों में तोड़फोड़ और उन्हें पलटाने की साजिश रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चीन को क्वाड की अभी तक की सबसे बड़ी चेतावनी

चित्र
  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के शहर विलमिंगटन में हुई बैठक में मोदी ने कहा कि हमारी बैठक ऐसे समय हो रही है जब विश्व तनावों और संघर्षों से घिरा हुआ है। ऐसे में साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर क्वाड का मिल कर साथ चलना पूरी मानवता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के संगठन क्वाड ने अपने दो दशकों के इतिहास में चीन को सबसे कड़ा संकेत दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के शहर विलमिंगटन में बुधवार को देर शाम उक्त देशों के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद जारी संयुक्त घोषणापत्र में हिंद प्रशांत क्षेत्र में स्थित दक्षिणी व पूर्वी चीन सागर में मौजूदा हालात को बहुत ही चिंताजनक बताया है और दूसरे देशों को डराने या उन पर दबाव बनाने की रणनीति पर अपनी चिंता जताई है। क्वाड की छठी शीर्षस्तरीय बैठक वैसे इसमें चीन का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया है लेकिन यह सर्वविदित है कि हिंद प्रशांत क्षेत्र के इस हिस्से पर कौन देश आक्रामकता दिखा रहा है। बाइडन के अलावा पीएम नरेन्द्र मोदी, जापान के पीएम फुमियो किशिदा और आस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अलबनिजी क...

अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी

चित्र
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंच गए हैं। यहां पर वह राष्ट्रपति बाइडन द्वारा आयोजित क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। साथ ही पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन शनिवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) फिलाडेल्फिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। गौरतलब है कि पीएम मोदी राष्ट्रपति बाइडन द्वारा आयोजित क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यूएस पहुंचे हैं। पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। भारत से रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए अपने सहयोगियों - राष्ट्रपति बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानी और जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा के साथ शामिल होने के लिए उत्सुक हैं।